Skip to main content

मौनी अमावस्या पर मौन स्नान से होती है मोक्ष की प्राप्ति

 


 


धर्म प्रधान भारत में यूं तो हर माह कोई न कोई विशिष्ट पर्व और त्योहार होते ही रहता है। इन्हीं विशेष अवसरों की एक तिथि है मौनी अमावस्या। इस वर्ष मौनी अमावस्या 24 जनवरी को मनाई जा रही है। मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त अगली सुबह 2 बजकर 17 मिनट से शुरू हो रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौन रहकर नदियों में स्नान करेंगे। स्नान के बाद पूजा-पाठ कर अपने परिवार और समाज के कल्याण की कामना करेंगे। मान्यता है कि इस अवसर पर मौन स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।


सर्वमंगला सिद्धाश्रम सिमरिया के संस्थापक स्वामी चिदात्मन जी ने बताया कि मनुष्य अपने मन की सभी इच्छाओं को वाणी द्वारा ही प्रकट करता है। ऐसे में मन पर नियंत्रण पाने के लिए माघ मास की अमावस्या के दिन मौन रखकर स्नान करने का विधान है। इस दिन मन और वाणी पर नियंत्रण रखते हुए स्नान करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।


उन्होंने कहा कि होठों से प्रभु के नाम का जाप करने पर जितना पुण्य प्राप्त होता है, उससे कई गुणा ज्यादा पुण्य मन में हरि नाम का जप करने से प्राप्त होता है। मौनी अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पितरों को शांति मिलती है तथा दान-पुण्य का फल ताप के बराबर मिलता है। इस दिन गंगा सहित सभी मोक्ष दायिनी नदी यमुना, कावेरी, सरस्वती, गोदावरी, नर्मदा तथा सिंधु का जल अमृतमय हो जाता है। इन नदियों तक नहीं पहुंचने वाले लोग किसी भी नदी या घर में भी स्नान कर लेता है तो पूर्ण फल के भागी होते हैं।


स्वामी चिदात्मन कहते हैं कि मकर के इस पुनीत काल में चंद्रमा से अमृतिकरण होता है। चंद्रमा को 16 कला से पूर्ण कहा गया है। 15 कला में वह पूर्ण होते हैं तथा 16वें कला में सभी देवता और पितरों को तृप्त करते हैं। जहां तक चंद्रमा का उजाला पहुंचता है वह सब जल अमृत हो जाता है। कुंभ और विशेष पुनीत तिथि अमावस्या को ही होती है। उस दिन सूर्य, चंद्रमा और बृहस्पति एक राशि पर मिलते हैं, इस समय पेड़-पौधा सब अमृतिकरण की स्थिति से संतुष्ट रहते हैं तथा इसके तुरंत बाद सबका प्रिय बसंत भी आ जाता है। स्वामी चिदात्मन जी ने बताया कि माघ महीना पुण्यकर्म के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। कली का दोष नहीं लगने के लिए मौन रहकर लोग स्नान करते हैं। मौन रहकर स्नान करने पर त्रिदोष दूर होते हैं, चारों पदार्थ की प्राप्ति होती है तथा सभी पापों का समन होता है। विश्व का सभी जलाशय इस समय पाप क्षमा करने वाला हो जाता है, जल अमृत की तरह हो जाता है। हरि को पाने का सुगम मार्ग है मौनी अमावस्या में सूर्योदय से पूर्व किया गया स्नान।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...