Skip to main content

बेमौसम की बारिश ने मचाई आफत, खेतों में फसले भीगी, 15 से अधिक गाँवों की बिजली गुल

खरगोन -  जिलेभर में गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह बेमौसम तेज हवाओं के साथ बारिश ने किसानों की उम्मीद पर पानी फेर दिया। गेहूं और मक्का की खड़ी फसल जमीन में बिछ गई। चने और अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा। पहले ही कई किसानों को गेहूं की फसल निकालने के लिए मजदूर और मशीन नहीं मिल रही है, जबकि कई किसानों के खेतों में काटकर रखी गई फसल भीगने से दोहरी मुसीबत हुई। जिला मुख्यालय के आसपास के हिस्सों के साथ ही महेश्वर, मंडलेश्वर, भीकनगांव, भगवानपुरा आदि स्थानों पर बारिश से फसलें प्रभावित हुई। 


जिले में गुरुवार रात आंधी के साथ हुई बारिश से कई स्थानों पर विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। आंधी से जिले में अलग-अलग स्थानों पर 31 विद्युत पोल टूटे, जिससे 15 से अधिक गांव प्रभावित हुए। कई गांव में इस दौरान ब्लैक आउट का स्थिति बनी। कुछ स्थानों पर लाइनकर्मियों ने रात में ही विद्युत लाइन को सुधार कर सप्लाए शुरु कि या। वहीं गुरुवार-शुक्रवार रात को लाइट का आना-जाना लगा रहा। कंपनी के कार्यपालन यंत्री श्रीकांत बारस्कर ने बताया कि हवा-आंधी से सबसे ज्यादा विद्युत पोल मुलठान, हीरापुर, गोगावां, सावदा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों गिरे। इसके साथ ही कु छ स्थानों पेड़ गिरने से विद्युत लाइन भी टूट गई। जिन्हें सुधारने के लिए रात 8 बजे बाद से लाइनमैन की टीमें सक्रिय हो गई थी। अधिकांश स्थानों पर दो से तीन घंटे के अंतराल में विद्युत लाइनों को सुधार कर सप्लाइ शुरू कर दिया गया। बाकि स्थानों पर शुक्रवार सुबह विद्युत सप्लाइ शुरू हुआ। आंधी के बाद लाइनों को सुधारने के लिए 50 से अधिक कर्मचारी कार्य में जुटे। जिले में आंधी का प्रभाव गोगावां, भगवानपुरा, भीकनगांव और झिरन्या के क्षेत्रों में देखने का मिला। वहीं महेश्वर, मंडलेश्वर और कसरावद के भी कु छ क्षेत्र इससे प्रभावित हुए।


 


 कुछ स्थानों से बारिश से फसल प्रभावित होने की सूचना मिली है। भोपाल में इसकी जानकारी दी गई है। वहां से निर्देश प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी


-एमएल चौहान उपसंचालक कृषि 


बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी की मात्रा आ रही है। दक्षिणी गुजरात से लेकर कर्नाटक तक हवा के ऊपरी भाग में द्रोणिका बनी हुई है। कश्मीर और उसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इन सबके संयुक्त कारणों से पूरे प्रदेश में वर्षा होने की संभावना है। विशेषकर पश्चिमी मध्यप्रदेश में कहीं कहीं ओले गिरेंगे। हवाएं चलेगी। दक्षिणी मध्यप्रदेश जिसमें खंडवा, खरगोन से लेकर होशंगाबाद तक के कुछ हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है


- वैज्ञानिक जीडी मिश्रा मौसम केंद्र भोपाल


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...