Skip to main content

20 करोड़ ₹ से संवरेगी हरदा आदर्श कृषि मंडी ! किसानों के विश्राम गृह होंगे एयरकूल्ड एव बनेंगे कोल्ड स्टोरेज तक

हरदा - हरदा विधायक व कृषि मंत्री कमल पटेल के निर्देश पर आदर्श कृषि मंडी को संवारने कार्ययोजना का स्वरूप मंडी बोर्ड से प्रेषित किया जावेगा राज्य बोर्ड को। जिला मुख्यालय का आदर्श कृषि उपज मंडी समिति परिसर एक बार फिर संवरेगा। यहां करीब 20 करोड़ रुपए के कार्य कराए जाएंगे। इनके पूरा होने पर किसानों को और ज्यादा सहुलियत मिलने लगेगी उल्लेखनीय है कि मंडी परिसर में करीब एक दशक पहले व्यापक पैमाने पर निर्माण कार्य सहित किसानों की सुविधा के लिए अन्य कई तरह के काम कराए गए थे। देखरेख के अभाव में परिसर की स्थिति अब पहले जैसी नहीं रही। लंबे समय से यहां विकास कार्य भी नहीं हुए हैं। स्थानीय विधायक व कृषि मंत्री कमल पटेल के राज्य मंडी बोर्ड का अध्यक्ष भी होने से यहां विकास कार्यों की उम्मीद एक बार फिर जागी है। उनके निर्देश पर मंडी समिति ने करीब 20 करोड़ रुपए की कार्ययोजना बनाई है। समिति द्वारा इसे स्वीकृति के लिए मंडी बोर्ड को भेजा जाएगा। इसके बाद कई काम शुरू होंगे।


🔹 20 करोड़ से कुछ ऐसे कार्य होंगे हरदा आदर्श मंडी में ...


🔹 सेंटमैरी स्कूल व कलेक्ट्रेट के पास स्वागत द्वार निर्माण के बाद इनसे कुछ आगे प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे विश्रामगृह


🔹ग्रेडिंग प्लांट और कोल्ड स्टोरेज बनेगा !


🔹समिति ने कार्ययोजना में ग्रेडिंग प्लांट एव इसके अलावा मिनी कोल्ड स्टोरेज भी बनाया जाएगा। फल और सब्जी        उत्पादक किसानों को इसका फायदा मिलेगा। 


🔹सब्जी मंडी से निकलने वाले कचरे का प्रबंधन करते हुए ऊर्जा संचय और खाद बनाया जाएगा।


🔹उपज की नीलामी के लिए मंडी परिसर में हाईराइज शेड बनाए जाएंगे। इन्हें सोलर पैनल से रोशन किया जाएगा।        वहीं पुराने शेडों की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। 


🔹 योजना के तहत कृषक विश्राम गृह का दायरा बढ़ाकर इसे एयरकूल्ड किया जाएगा। इससे सटे कैंटीन को भी               सर्वसुविधाक्त बनाया जाएगा।


🔹मंडी का कार्यालय भवन भी बनेगा। निर्माण कार्यों में वाटर हार्वेस्टिंग तकनीक को प्रमुखता से अपनाया जाएगा।


🔹बारिश से रंगहीन उपज को उपचारित करने के लिए कलर शॉर्टेस प्लांट बनेगा।


🔹केंद्रीयकृत विद्युत कंट्रोल प्रणाली के साथ नया विद्युतीकरण किया जाएगा।


🔹पुराने कार्यालय भवन (कलेक्ट्रेट के पीछे) परिसर के भीतरी क्षेत्र में कर्मचारी आवास और बाहरी दिशा में                    कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...