खरगोन - आज रात आयी रिपोर्ट में खरगोन जिले के 29 व्यक्तियों की संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़वाह में खोड़ी के 11,करही के 7,खरगोन अंजुमन नगर के 5, साहकार नगर के 3, टेमला भीकनगांव,शाहपुरा बेड़ी और मूलठान कसरावद के 1-1 व्यक्ति संक्रमित हुए है। बड़वाह खोड़ी के 19,20 और 22 वर्षीय युवक 45-45 और 55 वर्षीय पुरुष के अलावा 13 और 17 वर्षीय बालिका तथा 32, 38 और 45 वर्षीय महिलाएं पॉजिटिव हुई है। करही में रोड़ में 14 वर्षीय बालिका के अलावा 42, 56 और 67 वर्षीय महिला तथा 42 वर्षीय पुरुष और करही गांव से 60 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव हुए है। खरगोन के अंजुमन नगर में 13,15 और 32 वर्षीय पुरुष के अलावा 7 वर्षीय बालिका व 34 वर्षीय महिला है। साहकार नगर में 51 और 56 वर्षीय पुरुष तथा 16 वर्षीय बालिका पॉजिटिव हुई है। इनके अलावा भीकनगांव टेमला में 39 वर्षीय पुरुष,शाहपुरा बेड़ी में 42 वर्षीय पुरुष और मुलठान कसरावद में 31 वर्षीय पुरुष के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment