Skip to main content

कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के निवास स्थल कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित

खुजनेर में युक्तियुक्तकरण उपरांत कंटेनमेंट 01 क्षेत्र 


राजगढ़ - जिले के खुजनेर तहसील मुख्यालय में कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति के निवास स्थल को कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के द्वारा कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। जिले के खुजनेर में युक्तियुक्तकरण पश्चात   01 कंटेनमेंट क्षेत्र हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश अनुसार पॉजेटिव पाए गए व्यक्तियों के निवास स्थान पॉजेटिव व्यक्ति के दिनेष पिता भोलाराम के मकान से गोपाल मालवीय के मकान तक वार्ड न. 12 राकेष यादव के मकान से राहुल यादव के मकान तक वार्ड न. 15 नगर परिषद खुजनेर तक कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। इस कंटेनमेंट एरिया के अंतर्गत पूर्ण रूप से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कंटेनमेंट एरिया के समस्त निवासियों को होम क्वॉरेंटाइन में रहना  होगा। कंटेनमेंट एरिया को पेरिमीटर कंट्रोल किया जाएगा जिसके अंतर्गत आवश्यक सुविधाओं के अतिरिक्त किसी प्रकार के लोगों का बाहर जाना प्रतिबंधित रहेगा। कंटेनमेंट एरिया में सी.एम.एच.ओ. द्वारा विशेष रैपिड रिस्पांस टीम या मोबाइल यूनिट का गठन किया जाएगा और कंटेनमेंट एरिया और एग्जिट प्वाइंट पर स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सतत स्क्रीनिंग की जाएगी ।समस्त टीम कोविड-19 सस्पेक्टेड केस की मॉनिटरिंग की जाएगी और संक्रमण की संभावित लक्षण जैसे बुखार, खांसी, श्वास लेने में तकलीफ आदि लक्षण आने पर रैपिड रिस्पांस टीम को तत्काल सूचना दी जाएगी। जिन्हें होम क्वॉरेंटाइन किया गया है उनका प्रतिदिन फॉलो किया जाएगा इसके अलावा आगे संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए संदिग्ध मरीज की कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री ट्रेक करते हुए समस्त संबंधियों से अनिवार्यता संपर्क किया जा कर उन्हें भी होम करने की कार्यवाही और मॉनिटरिंग की जाएगी। कंटेनमेंट एरिया में नगर निगम के अधिकारी पूरे क्षेत्र का किया जाना सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन  उस कंटेनमेंट एरिया में आवश्यक वस्तु की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...