राजगढ़ - शासन निर्देशानुसार कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आशीष सांगवान के निर्देशन में जिले में रोको टोको अभियान का गत दिवस शुभारंभ किया गया। अभियान के दौरान पूरे जिले में नागरिकों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करना तथा मास्क ना पहनने वाले लोगों के लिए रोको-टोको कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें रोककर और समझाइश देकर कोविड़-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जाने का कार्य जारी है। नोडल अधिकारी श्री सांगवान ने बताया कि रोको टोको अभियान के तहत जिन स्थानों पर पुलिस द्वारा पिकेटस लगाया जाता है। उन स्थानों का चयन किया जा रहा है, इन स्थानों पर समाजसेवी संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किए जाने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार किया जावेगा। जो व्यक्ति बिना मास्क लगाए पाए जाएंगे उनसे 20 रूपये प्रति मास्क लिए जावेगे।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment