भगवानपुरा - भगवानपुरा क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों पर भगवानपुरा क्षेत्रीय विधायक केदार डावर के सौजन्य से लगाये जायेंगे स्वागत द्वार। जिसमे स्वागत द्वार नन्हश्वेर धाम मेन रोड़ पर मदनेश्वर महादेव , सिरवेल महादेव और झगड़ी माता मंदिर में लगेंगे। वहीँ मंगलवार को नन्हेंश्वर धाम में द्वार के लिए जगह का चयन कर नपती ली गयी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत जायसवाल, मालसिंह आवासे, दीपक, मालविया , सचिन सेन , ईश्वर मालविया आदि मौजूद थे।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment