Skip to main content

कांग्रेस को चार दिन में तीन झटके:अब मुरैना और विंध्य से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दो बड़े नेता

टिकट ना मिलने से नाराज थे; इसलिए 12 नामों की घोषणा नहीं हो पा रही


दोनों नेताओं ने शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली



भोपाल - मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर विरोध खुलकर सामने आने लगा है। चार दिन में तीन बड़े नेता पार्टी काे छोड़ चुके हैं। चंबल के बड़े नेता पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध के बाद अब मुरैना और विंध्य में भी बगावत सामने आ गई है। मुरैना जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और दिमनी विधानसभा से कांग्रेस से प्रबल दावेदार रहे सत्येंद्र सिंह तोमर और विंध्य अंचल के कद्दावर कांग्रेस के नेता और 2018 में मैहर से कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे श्रीकान्त चतुर्वेदी ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


सत्येंद्र सिंह की नाराजगी


दिमनी से टिकट के प्रबल दावेदार सत्येंद्र सिंह को टिकट नहीं दिया गया। उनकी जगह रविंद्र सिंह तोमर को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया। ऐसे में सत्येंद्र ने इसका विरोध भी जताया था। उन्होंने आलाकमान को अपनी नाराजगी जताई थी, लेकिन उनकी बात तक नहीं सुनी गई। ऐसे में उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में जाना ही उचित समझा।


12 नामों के लिए कांग्रेस में उठापटक हो रही


कांग्रेस ने पहली सूची में 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शेष 13 सीटों में से ब्यावरा को छोड़कर सभी 12 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। यहां के संभावित उम्मीदवार अपनी दावेदारी भी पेश कर चुके हैं। मुख्य रूप से कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ही इन्हें फाइनल कर चुके हैं। हालांकि अभी पत्ते नहीं खोले गए हैं। अभी भी कुछ और नामों को लेकर स्थिति साफ नहीं होने के कारण यह पूरी उठापटक हो रही है।


यहां अभी नामों की घोषणा होना शेष


मेहगांव, सुमावली, बड़ामलहरा, मांधाता, मुरैना, पोहरी, ब्यावरा, ग्वालियर पूर्व, मुंगावली, सुवासरा, बदनावर और जावरा समेत 13 सीटों पर नामों की घोषणा शेष है। 12 नामों की सूची लेकर कमलनाथ दिल्ली में हैं। उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लिस्ट सौंप दी है। इससे पहले भी उन्होंने 20 सितंबर को भी इस संबंध में उनसे मुलाकात की थी, लेकिन नाम फाइनल नहीं हो पाए थे। भांडेर और दिमनी में खुले तौर पर बगावत के बाद पार्टी अब शेष नामों की घोषणा करने के पहले बगावती तेवरों वाले नेताओं को साधने में जुट गई है।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...