Skip to main content

मादक पदार्थ (गांजा) तस्कर को किया माल सहित गिरफ्तार, परिवहन किया जा रहा 40 हजार का अवैध गांजा जप्त

 


कुरावर/राजगढ़ - जिला पुलिस कप्तान श्री प्रदीप शर्मा के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री एस आर दंडोतिया एवं एसडीओपी नरसिंहगढ श्री भारतेंदु शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुरावर उपनिरीक्षक रामनरेश राठौर द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों में सम्मिलित अपराधियों की त्वरित धरपकड़ हेतु निर्देशो के पालन में कार्यवाही की गई है। दिनाँक 24.09.2020 को विश्वसनीय मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गिलाखेड़ी का सुनील राजपूत श्यामपुर तरफ से एक रंगीन प्लास्टिक के झोले में मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहा है। सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु उप निरीक्षक राधेश्याम मालवीय सहित पुलिस बल को हमराह लेकर सूचना स्थल पहुंचकर संदेही सुनील राजपूत के आने का इंतजार करने लगे कि तभी मुखबिर के बताए अनुसार एक व्यक्ति हाथ मे रंगीन चायपत्ती का झोला लेकर आते दिखा, उक्त व्यक्ति को पकड़ने हेतु जैसे ही स्टाफ को इशारा किया तो पीछा करने पर वह व्यक्ति मौके से फरार होने की नीयत से भागने लगा जिसे घेराबन्दी कर पकड़ा और संदेही सुनील राजपूत पिता कमल सिंह राजपूत निवासी ग्राम गिलाखेड़ी के कब्जे से विधिवत 2 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 40000/- को विधिवत जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 286/20 धारा 8/20 ndps एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से प्रकरण में विधिवत पूछताछ हेतु 25.9.20 को माननीय न्यायालय में पुलिस रिमांड हेतु पेश किया गया है।            
               अवैध मादक पदार्थ संबंधी प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने एवं मादक पदार्थ गांजा जप्त करने में में थाना प्रभारी रामनरेश राठौर, उप निरीक्षक राधेश्याम मालवीय, सहायक उप निरीक्षक बब्बन ठाकुर, आरक्षक प्रदीप बैरागी, आर गौरव रघुवंशी, आर गिर्राज मीना एवं आर. प्रताप सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...