देवास - साप्ताहिक चलता चक्र परिवार के द्वारा श्राद्ध पक्ष पर पितृ स्मारिका के प्रकाशन पर प्रदेश के अनेक स्थानों से हमारे सुधि पाठकों ने बधाई संदेश भेजे हैं जिसमें प्रमुख रूप से खातेगांव विधानसभा के पूर्व विधायक इका नेता श्री कैलाश कुंडल महेंद्र सोरठिया जबलपुर से श्री धर्मराज खटवानी होशंगाबाद से श्री बी एम भट्ट, हरदा से पंकज सराफ, इंदौर से श्री राजेश गुप्ता उज्जैन से श्री जायस कश्यप शाजापुर से श्री अरविंद गुप्ता सहित अनेक सूजी पाठकों ने साप्ताहिक चलता चक्र परिवार को बधाई देते हुए पत्रिका की प्रशंसा की है उस में प्रकाशित सभी लेखों में पूर्व जनों के लिए दर्शाए गए लेखों का महत्वपूर्ण स्थान बताते हुए इस प्रथम प्रयास को पूर्ण रूप से सफल बताया है अपने सभी सुधि पाठकों के प्रति संपादक रितेश दुबे ने हृदय से सब का आभार व्यक्त किया है साथ ही अपने पाठकों से इसी तरह से प्रकाशित होने वाले अंको पर इस परिवार की हौसला अफजाई पर धन्यवाद प्रेषित किया है
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment