बड़वाह - शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सादगी पूर्वक मनाई। जहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल महामंत्री रवि एरन ने पार्टी के निर्देशानुसार दिए गए पत्रक का वाचन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला और मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर ने उनके बनाए सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अशोक तिवारी ने कहा कि सरकार ने पं दीनदयाल से प्रेरित होकर विभिन्न योजनाओं को पं दीनदयाल के नाम से रखा तथा वृहद स्तर पर योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है। वही बृजेंद्र जोशी, रमेश राठौड़ ने कहा कि एकात्म मानववाद पर विशेष जोर देने वाले समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश के साथ उनके आदर्शों पर चल रहे। महिम ठाकुर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मानव जाति को सर्वश्रेष्ठ माना और सभी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। दीनदयाल जी ने छात्र जीवन से ही पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था। रोमेश विजयवर्गीय ने पंडित दीनदयालजी को मानव जीवन व सम्पूर्ण सृष्टि के एकमात्र सम्बन्ध का दर्शन "एकात्म मानववाद" के प्रणेता स्त्रोत बताया। और उनके इस महान दर्शन और अंत्योदय के विचार को लागू करने के लिए प्रण प्राण से जुट जाने की बात कही। इस दौरान सुरेंद्र पंड्या, जयबीर सिंह भाटिया, गोपी सोनी, गणेश पटेल, राकेश गुप्ता, मिद्दु भाटिया, रघुनाथ जाट, चेतन साहू, जिम्मी तोमर, नवीन श्रीवास्तव, एनएस सोलंकी, गणेश चौधरी, लाखन गड़गोत्री, ऋषभ जैन, दीपक ठाकुर, राहुल वर्मा, बबलू सिंगनाथ, गोपाल सोलंकी, पप्पू बड़सरे सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र सिंह अमई ने किया तथा अन्त में आभार मण्डल महामंत्री निखिलेश खण्डेलवाल ने माना।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment