देवास - ग्रहों के परिवर्तन का सीधा असर हमारे जीवन की महत्वपूर्ण इकाइयों पर पड़ता है। 142 दिन बाद शनिदेव 29 सितंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर अपनी चाल बदलेंगे। शनिदेव अभी वक्री (उल्टी चाल) में हैं, 29 सितंबर को वह अपनी चाल बदलकर मार्गी (सीधी चाल) हो जाएंगे। शनि के चाल बदलने से कई राशियों पर चल रहे बुरे प्रभाव कम हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्य पं प्रमोद मेहता के अनुसार 11 मई से शनि देव वक्री चाल में चल रहे हैं। शनि के मार्गी होने से 5 राशि मिथुन, कन्या, कर्क, धनु और वृश्चिक के लिए अच्छा समय आ जाएगा। कई शुभ परिणामो के साथ युवाओ का भाग्योदय आरम्भ होगा। विद्यार्थियों के लिए सफलता तो शनि से जुड़े व्यापार करने वाले व्यापारियों के लिए नए उद्यागो की नींव रखेगा। जिन जातकों की राशी निम्नाकित है उन्हें विशेष लाभ अवश्य होगा
मिथुन राशिः इस राशि के लोगों के लोगों हो रहे नुकसान अब फायदे में बदलना प्रारंभ हो जाएंगे। साथ ही इस राशि के जातक धर्म-कर्म, पुण्य, दान आदि में अधिक ध्यान देने लगेंगे।
कर्क राशिः कर्क राशि के जिन जातकों का स्वास्थ्य खराब चल रहा था वह 29 सितंबर के बाद से बेहतर होना प्रारंभ हो जाएगा। साथ ही व्यापार और नौकरी में भी लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। भविष्य निर्माण के लिए छात्रों को मेहनत पर ध्यान देना होगा।
वृश्चिक राशिः शनि के चाल बदलने से मित्रों और करीबियों का लाभ मिलने लगेगा। मांगलिक कार्यों का आयोजन घर में होगा। साथ ही भूमि वाहन आदि खरीद सकेंगे।
धनु राशिः शनि के चाल बदलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही आय के साधन भी बढ़ेंगे।
कन्या राशिः लोगों के जीवन में सफलता मिलेगी। शनि का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आएगा।
साप्ताहिक चलता चक्र समाचार पत्र जल्द ही निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श हेतु एक स्तम्भ अपने समाचार पात्र में आरम्भ करने जा रहा है। इस स्तम्भ में हम पाठकों के प्रश्नों का समाधान प्रस्तुत करंगे आप अपने प्रश्न हमें व्हात्सप्प न 80856 21222 अथवा 83192 57220 पर पुरे विवरण जन्मतिथि, जन्मसमय, जन्म स्थान, प्रचलित नाम आदि के साथ भेजे। चुनिन्दा प्रश्नों के उत्तर आगामी अंको में समाधान सहित प्रकाशित किये जायेंगे
Comments
Post a Comment