Skip to main content

उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित, मुख्यमंत्री ने अंतरित की लेपटॉप की राशी


बड़वाह - सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुक्रवार को प्रदेश के टॉप करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे संवाद किया। और उन्हें लैपटाॅप क्रय करने के लिए राशि उनके खाते में ट्रांसफर की। इस प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत बड़वाह शहर की विवेकानंद विद्या विहार हाई स्कूल के 10 विद्यार्थी भी लाभान्वित हुए। जिन्हें अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर, महामंत्री रवि एरन, निखिलेश खण्डेलवाल और भाजपा नेता महेंद्र सिंह अमई आदि ने प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया। वही बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त कार्यक्रम योजना के तहत स्कूल में ही आयोजित हुआ। इस दौरान प्राचार्य राजश्री गोले, शिक्षिका भारती शर्मा, डिंपल खेड़े, इंद्रजीत अरोरा, शैलेंद्र शर्मा, श्याम प्रजापति सहित मेधावी बच्चोंं के पालक मौजूद रहे।स्कूल के संस्थापक सुरेंद्र पंड्या ने बताया कि प्रदेश की शिवराज सरकार मप्र बोर्ड के 85 प्रतिशत तक नंबर लाने वाले 12वीं के छात्र-छात्राओं को प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लैपटॉप के लिए राशि देती थी। लेकिन इस साल 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी राशि दी है। ऐसे में विद्यालय के करीब 10 छात्र-छात्राएं इस योजना के तहत लाभान्वित हुए हैं। जिनके नाम संध्या दवाने, पूजा मोरे, कुमकुम प्रजापति, पूजा चौहान, वर्षा वर्मा, अमन मोबिया, जितेन्द्र पटेल, पूजा पटेल, गोलू वर्मा, सुमित यादव है। जिन्होंने विद्यालय ही नहीं अपितु शहर का भी मान बढ़ाया है।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...