Skip to main content

कपास खरीदी को लेकर किसान आक्रोशित, सीसीआई प्रभारी के साथ की मारपीट

 पहले भी व्यापारियों से कपास खरीदी को लेकर किसानों ने किया था विरोध



बडवानी - दीपावली पर्व को लेकर 5 दिन की छुट्‌टी के बाद गुरुवार को कृषि उपज मंडी में कपास की आवक हुई थी लेकिन दोपहर में खरीदी के दौरान व्यापारियों से कपास खरीदने पर किसान का आक्रोश फूट पड़ा। सीसीआई केंद्र प्रभारी शरद मस्के को घेरकर विरोध जताया। कुछ किसानों ने मंडी के गेट पर ट्रैक्टर-ट्राली अड़ा दिया। इस बीच गुस्साए किसानों ने सीसीआई प्रभारी के साथ मारपीट कर डाली। आखिर में किसान द्वारा माफी मांगने पर सीसीआई प्रभारी ने थाने में शिकायत नहीं कर समझौता किया है। वहीं एक व्यापारी ने सुरक्षा कारणों से किसान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। गुरुवार सुबह 11 बजे से कपास की आवक शुरू हुई। 310 वाहन व बैलगाड़ी कपास की आवक हुई। दोपहर करीब 3.30 बजे तक 203 वाहन व बैलगाड़ी कपास की खरीदी हो चुकी थी। वहीं अच्छी क्वालिटी का कपास किसानों ने नहीं खरीदने और व्यापारियों का कपास खरीदने को लेकर किसानों आक्रोशित हो गए। इसको लेकर किसानों ने विरोध किया। किसानों का कहना है कि सीसीआई अधिकारी द्वारा व्यापारियों का माल कैसा भी हो खरीदा जा रहा है लेकिन किसानों का माल नहीं खरीद रही है। इस पर किसानों ने आक्रोशित होकर मंडी गेट पर ट्रैक्टर-ट्राली लगा दिया। विरोध, बहसबाजी के बीच हंगामा बढ़ते हुई हाथापाई तक पहुंच गया।

पुलिस तैनात होगी, तब ही खरीदी

विरोध व हंगामे के बाद मंडी अधिकारियों और कर्मचारियों ने तहसीलदार भागीरथ वाखला, थाने पर आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने मंडी परिसर में दो जवान तैनात कर सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है। जवान तैनात होने के बाद ही उपज की खरीदी शुरू कराएंगे। अन्यथा हम मंडी में बोली नहीं लगाएंगे।

70 हजार क्वि. कपास की हुई खरीदी

सीसीआई द्वारा मंडी परिसर में 22 अक्टूबर से कपास की खरीदी शुरू की गई। अभी तक 70 हजार क्विंटल से ज्यादा खरीदी की जा चुकी है। वहीं गुरुवार को हंगामे व विरोध के पहले तक 150 वाहन कपास की खरीदी हो चुकी थी। उधर, सीसीआई प्रभारी ने बताया कपास के रेशे की लंबाई को देखते हुए प्रत्येक ग्रेड के भाव में 100 रु. क्विं. की कमी कर दी है।

व्यापारियों व किसानों के बीच भी हाथापाई

वहीं किसानों व सीसीआई प्रभारी के बीच मारपीट शुरू हो गई। बीचबचाव करने आए व्यापारियों व किसानों के बीच भी हाथापाई हुई। एक व्यापारी ने किसान के खिलाफ थाने पर शिकायत की है। शाम तक मंडी परिसर व थाने पर गहमागहमी रही।

पहले भी हुई थी शिकायत

सीसीआई द्वारा अंजड़, सेंधवा व खेतिया में कपास की खरीदी की जा रही है। पहले भी व्यापारियों से खरीदी को लेकर किसानों ने विरोध किया था। सेंधवा में भी विवाद की स्थिति बनी थी। इसको लेकर भारतीय किसान संघ ने प्रधानमंत्री, कृषि मंत्री, सांसद, सीसीआई के हेड आफिस मुंबई, क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर, कलेक्टर से शिकायत कर समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की थी। लेकिन जिम्मेदारों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते व्यापारियों से कपास खरीदी जारी रही। इससे किसानों में आक्रोश बढ़ता रहा। संघ के पदाधिकारियों ने मामले की जांच करवाकर फर्जी किसान बनकर उपज बेचने वालों से रिकवरी कराने की मांग की है। उपज खरीदी करने की मांग की है।

खरीदी के नाम पर प्रताड़ित कर रहे

किसानों का आरोप है कि मंडी से खरीदी होकर वाहन जीनिंग में खाली होता है। इस पर जीनिंग में 2 से 5 किलो कपास काटा जाता है। किसानों ने बताया हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके चलते सीसीआई अधिकारी व किसानों के बीच हाथापाई हो गई। भीड़ में मंडी कर्मचारी व व्यापारियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। लेकिन किसान द्वारा माफी मांगने पर सीसीआई प्रभारी ने शिकायत नहीं की है।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...