Skip to main content

बाढ़ से बिगड़े हालात, 1,281 गांव डूबे, रेस्क्यू से अब तक 6,220 व्यक्तियों को बचाया

 


भोपाल (ब्यूरो) - अतिवर्षा के कारण ग्वालियर-चंबल संभाग में बड़ी संख्या क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। एक हजार 281 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। छह हजार 220 लोगों को अब तक बाढ़ से सुरक्षित निकाला जा चुका है। एक हजार 60 व्यक्ति अभी भी पानी से घिरे गांवों में है, जिन्हें सुरक्षित निकालने का काम किया जा रहा है। बाढ़ के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सुबह आपात बैठक बुलाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बाढ़ के हालात की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार हर संभव सहायता करेगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। उधर, बाढ़ से उपजे हालात पर चर्चा के लिए आज कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इसमें विधानसभा में प्रस्तुत होने वाले मौजूदा वित्तीय वर्ष के प्रथम अनुपूरक अनुमान (बजट) पर भी चर्चा की जाएगी।


                            मुख्यमंत्री ने बुधवार को मंत्रालय के सिचुएशन रूम में वरिष्ठ अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई और इसमें राहत कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षकों से बात की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत शिविरों में बेहतर व्यवस्था की जाए। भोजन, पीने के पानी, डॉक्टर और दवाओं की व्यवस्था की जाए। बाढ़ और अतिवृष्टि से ध्वस्त अधोसंरचना को तत्काल दुरुस्त करने का काम किया जाए। बैठक के बाद वे बाढ़ग्रस्त इलाकों के हवाई सर्वे के लिए रवाना हो गए। देर शाम अपर मुख्य सचिव गृह डॉ.राजेश राजौरा ने बताया कि सेना के जवान शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर और श्योपुर में बचाव कार्य में जुटे हैं और हेलिकॉप्टर से बाढ़ में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। ग्वालियर-चंबल संभाग में केंद्रीय और राज्य आपदा बल की 35 टीमें, सेना के छह कॉलम (एक में अस्सी जवान), वायुसेना के पांच हेलिकॉप्टर और 115 नावों से बचाव कार्य किया जा रहा है।


                        बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रभावित जिलों में संचार नेटवर्क जल्द से जल्द फिर से स्थापित करने को लेकर केंद्रीय अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि तत्काल व्यवस्था के रूप में प्रभावित जिलों में इंफ्रास्ट्रक्चरल रोमिंग की अनुमति दी जा रही है। इससे किसी भी नेटवर्क से यदि सिग्नल मिलता है तो अन्य नेटवर्क के फोन भी इस नेटवर्क पर काम करेंगे। मुख्यमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि चंबल नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। कोटा-बैराज से पानी छोड़ा गया है। इससे मुरैना और भिंड में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। इसके मद्देनजर निचले इलाकों में बसे गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे किया जाएगा। राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रविधानों के तहत प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक डेढ़ हजार से ज्यादा घरों को पूर्ण या आंशिक नुकसान हुआ है। शासकीय संपत्ति को भी बड़े पैमाने पर क्षति पहुंची है। नुकसान का आकलन करने के बाद केंद्र सरकार से राहत पैकेज की मांग की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...