Skip to main content

भूकंप के झटकों से सिवनी में दहशत, बीते 15 दिनों में तीसरा झटका

 


सिवनी (चक्र डेस्क) - मध्य प्रदेश के सिवनी में सोमवार सुबह 7.49 पर एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र जमीन 5 किमी गहराई में बताया गया है। सुबह लगे झटकों के बाद से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। वहीं कुछ घरों में दरारें आने की बात कहीं जा रही हैं। अभी तक कोई बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई हैं। इससे पहले शुक्रवार को सुबह 11.49 बजे अचानक तेज धमाके जैसी आवाज के साथ करीब 6 सेकेंड तक धरती हिल गई थी। इसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। घबराहट में लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। रियेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 11.49 बजे 3.6 दर्ज हुई है। इसके पहले 21 सितंबर को भी 2.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था।

कम गहराई होने से महसूस हो रहे झटके

भू-विज्ञानियों के अनुसार भूकंप का केंद्र ज्यादा गहराई में नहीं होने के कारण भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे है। यदि ज्यादा गहराई में हलचल होगी तो यह झटके महसूस नही होंगे। पिछले साल व इस साल आ रहे भूकंप के झटकों का केंद्र 5 से 10 किमी की गहराई में है। इसी वजह से झटके महसूस हो रहे है। हालांकि ज्यादा तीव्रता के भूकंप नहीं आने से फिलहाल घबराने की आवश्यकता नही है। यदि भूकंप की तीव्रता 5 या इससे ज्यादा रही व भूकंप आने का समय 30 सेकेंड से ज्यादा होगा तो नुकसानी की संभावनाएं है। बीते साल साल पांच बार दर्ज हुआ था भूकंप : पिछले साल अक्टूबर-नवंबर माह में वैसे तो आधा सैकड़ा से अधिक बार क्षेत्र के लोगों ने भूकंप जैसे झटके महसूस किए थे, लेकिन रिक्टर स्केल में पांच बार भूकंप के झटके दर्ज हुए थे। डूंडासिवनी व छिड़िया पलारी सहित आसपास के गांवों के लोगों ने घरों से बाहर कड़कड़ाती ठंड में रातें बिताई थी।

जल रिसाव की वजह से महसूस किया जा रहा कंपन

भू-कंपन व आवाज आदि की शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन ने 22 सितंबर को जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया भारत सरकार को प्रभावी क्षेत्रों में सर्वे का अनुरोध किया गया था। इसके परिपालन में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम 24 सितंबर को जिले में पहुंची थी। जियोलॉजिस्ट एमएस पठान के निर्देशन में टीम ने कंपन प्रभावी क्षेत्र आमाझिरिया, राघादेही, बींझावाड़ा, डूंडासिवनी, इंदावाड़ी, गहरानाला, चूना भट्टी, बिठली, मानेगांव, कोहका, माथाटोला, रिंझाई, सेलुआ व अन्य क्षेत्र का निरीक्षण करने के साथ ही स्थानीय व्यक्तियों से चर्चा की थी। किए गए सर्वे की रिपोर्ट शुक्रवार एक अक्टूबर को प्राप्त हुई है। प्राप्त रिपोर्ट पर जिला प्रशासन ने जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया भारत सरकार के एडिशनल डायरेक्टर हेमराज सूर्यवंशी से विस्तृत चर्चा की। हेमराज सूर्यवंशी ने बताया कि विगत दिनों से सिवनी जिले में महसूस किया जा रहे सौम्य झटके है, जो कि पानी के रिसाव के कारण होते हैं। इन सौम्य झटकों से नुकसानी की संभावना नहीं होती है।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...