Skip to main content

यह चुनाव मान और सम्मान का चुनाव है - विधायक विशाल पटेल

सनावद में हुआ कांग्रेस कार्यलय का उद्घाटन
सनावद (सन्मति जैन) - भाजपा के नेता केंद्र ओर प्रदेश में बैठकर भोली-भाली जनता के सामने झूठ बोलते हैं। जो झूट अब जनता जान चुकी है। और आने वाले लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएगी। जो भाजपा के लोग कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में घोटाले और दलाली की सरकार बता रही थी। वह लोग अपनी सरकार के समय हुए घोटालों पर क्यों पर्दा डाल रही है। यह बात पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी ने कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कार्यकर्ताओं के सामने व्यक्त किये। श्री पटवारी ने आगे कहा कि यह देश की भोली-भाली जनता के साथ झूठ और फरेब की राजनीति करने वाली भाजपा की कथनी और करनी लोगों के सामने आ गई है। जो आने वाले लोकसभा उपचुनाव में यहां से जवाब देकर मोदी सरकार को चेतायेगी। अगर अभी भी नहीं जागे तो जिन लोगों ने तुम्हें कुर्सी पर बिठाया। वह कुर्सी हिला देंगे। विधायक पटवारी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कोई भी कार्यकर्ता अन्य बूथों पर ना जाए। अपने बूथ को मजबूत करें और स्वयं को कांग्रेस प्रत्याशी समझकर इस चुनाव में कार्य करें। विधायक पटवारी ने आगे कहा कि प्रदेश में व्यापम घोटाला किसकी सरकार के समय हुआ था। उस मामले में आज तक कोई निराकरण नहीं हो पाया। वहीं अनेक लोग अकाल मौत के शिकार हुए। जो उस घोटाले में संलिप्त थे। वहीं जब कांग्रेस की सरकार के समय दलाली और सौदेबाजी की सरकार भाजपा बता रही है। तो उस समय वह लोग क्या झुनझुना बजा रहे थे। जो आज कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं भाजपा अध्यक्ष द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर दिया बयान के जवाब में पटवारी ने कहा कि कमलनाथ वरिष्ठ नेता हैं। और उनके द्वारा ऐसा कोई कार्य नहीं किया गया। जिससे उन्हें या पार्टी को कोई नुकसान पहुंचे। इस दौरान देपालपुर के विधायक विशाल पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव मान और सम्मान का चुनाव है। यह चुनाव में कांग्रेस जीतेगी तो कार्यकर्ताओं का ही सम्मान बनेगा। इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस को अधिक से अधिक वोटों से विजय बनाएं। विधायक सचिन बिरला ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता एकजुट होकर इस चुनाव में बड़ा विधानसभा क्षेत्र में भारी मतों से विजय बनाने के कार्य कर रहे है। पूर्व सांसद ताराचंद पटेल ने कार्यकर्ताओं की ओर से विश्वास दिलाया कि चुनाव में पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी। वह कार्यकर्ता उस जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुनाव रण में अपना पूरा योगदान देगा। खरगोन के पूर्व विधायक परसराम डंडीर ने भाजपा की कथनी करनी को कार्यकर्ताओं के सामने लाकर इस धोखेबाज सरकार के खिलाफ वोट करने की अपील की। वही पुरनी परिवार की ओर से बड़वाह विधानसभा प्रभारी महिपाल सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर हर समय चुनाव के लिए तत्पर रहकर कार्य करने की बात कही। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। संचालन दिलीप गुप्ता एवं आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने व्यक्त किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष आनंदराम लोनकर शहर अध्यक्ष रवीं यादव पूर्व नपाध्यक्ष लाली शर्मा लक्ष्मीनारायण पटेल प्रांजल भावसार उम्मेद अली तेजेंद्रपाल कपूर मोहन मलगाया आफताब हिलाल मुकेश कौशल जितेन्द्रसिंह सोलंकी बंटी पटेल मनीष मुछाला मानसिंह रावत गजेंद्र पटेल जोगेंद्र सोनगरा सहित जनपद जिला पंचायत सदस्य पार्षद सरपंच एवं कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। यह जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता विवेक विद्यार्थी ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...