Skip to main content

स्वास्थ्य सुविधा में 5 साल से कोई सुधार नहीं:19 बड़े राज्यों की सूची में नीचे से तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश

भोपाल (स्टेट ब्यूरो) - नीति आयोग के देशभर के सभी राज्यों के हेल्दी स्टेट्स प्रोगेसिव इंडिया 2019-20 की रिपोर्ट में मध्य प्रदेश 19 बड़े राज्यों की सूची में 17वें स्थान पर है। वहीं, सूची में नीचे से तीसरी पोजीशन है। हमसे नीचे सिर्फ बिहार और यूपी ही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नीति आयोग की हेल्थ रिपोर्ट में पिछले 5 साल से प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाएं बीमार की स्थिति में ही चल रही हैं। 17 और 18वें स्थान पर ही हम टिके हुए हैं। जबकि कई अन्य राज्य लगातार बेहतर प्रदर्शन करते जा रहे हैं। नीति आयोग द्वारा हर साल देशभर के छोटे से लेकर बड़े प्रदेशों की स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति, उपलब्धता और सरकारी प्रशासन की व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट तैयार की जाती है। सोमवार को आयोग ने हेल्दी स्टेट्स प्रोगेसिव इंडिया की हेल्थ इंडेक्स राउंड -4 (2019-20) को जारी किया है। इसमें 19 बड़े राज्यों में हेल्थ फैसेलिटीज, गर्वमेंट एफर्ट और रिजल्ट के पैमाने पर रैंकिंग की जाती है। मध्य प्रदेश इस रिपोर्ट में इस बार भी 19 बड़े राज्यों की सूची में 17वें स्थान पर रहा। इससे पहले भी मप्र ओवरऑल रिफ्रेंस ईयर रैंक में 18वें पोजीशन पर ही था। नीति आयोग की हेल्थ रिपोर्ट रैंकिंग के अनुसार 2015-16 में भी मध्य प्रदेश 17वें, 2017-18 में 18वें, 2018-19 में 18वें और 2019-20 में 17वें स्थान पर ही रहा है। नीति आयोग ने अब तक हेल्थ इंडेक्स को लेकर पिछले 5 साल में 4 राउंड ओवरऑल हेल्थ परफॉर्मेस रिपोर्ट बनाई है।

गर्भ निरोधक अपनाने के प्रयास में सबसे फिसड्‌डी
इस रिपोर्ट में देशभर के बड़े राज्यों में गर्भ निरोधक प्रयास दर (Modern contraceptive prevalence rate) में हमारी स्थिति खराब है। 19 बड़े स्टेट में मप्र की पोजीशन 18वें नंबर पर है। हमसे बेहतर काम बिहार, यूपी, झारखंड और ओडिशा का है। इस सूची में मप्र से नीचे तेलंगाना है। इसके अलावा टीबी जैसी बीमारी के रोकथाम की सक्सेस रेट में हम इस सूची में 19वें स्थान पर सबसे नीचे हैं।

हर तरह के टीकाकरण में भी हम 13वें नबर पर
पूर्ण टीकाकरण की स्थिति में बड़े स्टेट्स में हमारी पोजीशन 13वें नंबर पर रही है। पहले नंबर पर तेलंगाना है, जहां 100 फीसदी पूर्ण टीकाकरण किया गया। इसके बाद महाराष्ट्र में 98.94 फीसदी, आंध्र प्रदेश 98.87 और झारखंड में 96.54 फीसदी और मध्य प्रदेश का 90.98 फीसदी रहा।

मातृ मृत्यु दर भी नहीं रोक पा रहे, इसमें नीचे से 5वां स्थान
इस रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में मातृ मृत्यु दर में हमारी पोजीशन 15 वें नंबर पर है। पिछले 2018-19 की रिपोर्ट से हम नीचे चले गए हैं। पिछले बार इसमें 188 पॉइंट्स थे, जो घटकर अब 173 हो गए हैं। हमसे अच्छे परिणाम देने वालों में छत्तीसगढ़ एक नंबर पर, उत्तराखंड, पंजाब और केरल रहे हैं।

अस्पताल में डिलीवरी कराने में भी असफल, 16 वें नंबर पर
प्रदेश में संस्थागत या अस्पतालों में डिलीवरी कराने के मामले में भी हम पीछे रहे हैं। इसमें मप्र का स्थान 16वें नंबर (66.33 फीसदी) पर है। सबसे बेस्ट रिजल्ट तेलंगाना (96.31 %), केरल (92.29%), महाराष्ट्र (91.19%) व गुजरात (86.13%) है।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...