Skip to main content

विकास कार्यों के लिए इस बार 200 करोड़ रुपए अधिक होंगे खर्च सौंदर्यीकरण सहित लगभग सभी तथ्यों पर है ध्यान

 नगर निगम बजट 2022-23 :  निगम द्वारा बजट राशि 731.64 करोड़ से देवास शहर का होगा चहुंमुखी विकास, 12 लाख की बचत का भी अनुमान


देवास (पं रघुनंदन समाधिया) -  विकास के मामले में हमारा देवास शहर प्रगति पथ पर अग्रसर है। नगर निगम ने इस बार विकास कार्यों के लिए अपने बजट में एक बड़ी राशि शामिल की है। यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में 200 करोड़ से अधिक है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट शहर में विकास की एक नई इबारत लिखेगा। नगर निगम द्वारा प्रस्तावित बजट में कुल 731.64 (सात सौ इकत्तीस करोड़ 64 लाख रुपए) के अनुरूप कुल प्रस्तावित व्यय राशि 731.52 (सात सौ इकत्तीस करोड़ 52 लाख रुपए) है, अर्थात 12 लाख रुपए बचत होने का अनुमान है। नगर निगम के बजट में विकास कार्यों के लगभग सभी बिंदुओं पर जोर दिया गया है। शहर के बाग-बगीचों के साथ ही मार्गों के चौड़ीकरण, चाैराहों के सौंदर्यीकरण के लिए भी पर्याप्त राशि खर्च की जाएगी। बजट में वार्षिक खेल महाेत्सव के लिए भी राशि शामिल की है और वाचनालयों के लिए भी राशि प्रस्तावित है। शहर विकास के सभी तथ्यों का समावेश बजट में किया है। उपायुक्त वित्त पुनीत शुक्ला द्वारा वर्ष 2022-23 के तैयार बजट पर आयुक्त विशालसिंह चौहान की अनुशंसा पर बजट पेश, कलेक्टर एवं प्रशासक चंद्रमौली शुक्ला द्वारा स्वीकृति।बजट अंतर्गत नगर निगम देवास में कार्यों को प्रस्तावित किया है- - यातायात व्यवस्था में सुधार व विकास के लिए कई तरह के विकास कार्य होना है, इसके लिए दो करोड़ रुपए की राशि प्रस्तावित है। -महात्मा गांधी मार्ग, सुभाष चौक एवं शामलात मार्गों का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रस्तावित है।

  • - शहर के 5 प्रमुख चौराहों के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपए प्रस्तावित है।- बिलावली श्मशान के विकास व सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए प्रस्तावित है।- नगर निगम शहर में 50 नए बगीचों का निर्माण कराएगा। इसके अतिरिक्त पुराने बगीचों का भी विकास होगा। इस कार्य के लिए 5 करोड़ की राशि प्रस्तावित है।- हॉकर जोन व्यवस्थापन के लिए एक करोड़ रुपए प्रस्तावित है। -वार्षिक खेल महोत्सव के लिए 40 लाख रुपए प्रस्तावित किए हैं। -नगर गौरव दिवस के आयोजन के लिए 50 लाख रुपए प्रस्तावित है। शहर में नवीन वाचनालयों का निर्माण भी किया जाएगा। साथ ही पुराने वाचनालयों के नवीनीकरण के लिए 30 लाख रुपए प्रस्तावित किए हैं।
  • - राज्य आपदा शमन निधि योजना अंतर्गत शासन से प्रस्तावित राशि अनुसार ब्राह्मणखेड़ा तालाब के आसपास आरसीसी नाला निर्माण, वार्ड बिलावली रोड के पास आरसीसी नाला निर्माण के लिए 2 करोड़ 97 लाख रुपए प्रस्तावित हैं।
  • - अमृत- 2.0 योजना अनुसार जल प्रदाय, ग्रीन स्पेसेस, स्ट्रोम जल नालियां, सीवरेज एवं सेफ्टीज प्रबंधन के अंतर्गत निर्माण कार्य के लिए 116 करोड़ 50 लाख रुपए प्रस्तावित है।
  • - देवास शहर के विभिन्न बगीचों में बच्चों के खेल उपकरण, चैनल फेंसिंग, ट्री गार्ड, डिवाइडर रोटरी, पौधे प्रदाय करने, ग्रीन ग्रास एवं अन्य संबंधित विकास व सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ 45 लाख रुपए के कार्य प्रस्तावित है। 
  • - नगर निगम के पशु बजट अंतर्गत श्वान हाउस (नसबंदी/उपचार/अस्पताल/घर निर्माण) के लिए 50 लाख रुपए प्रस्तावित है। विशेष- विधायक की पहल पर नागदा स्थित गणेश मंदिर पहुंच हेतु नवीन मार्ग के निर्माण व सौंदर्यीकरण तथा माताजी टेकरी के विकास के लिए एक करोड़ की राशि प्रस्तावित की है। इसी के साथ वार्डों में नवीन रोड निर्माण, नाली निर्माण व जनहित में अन्य विकास कार्य शामिल किए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...