देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - आगामी महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महावीर जयंती मनाने हेतु सर्वानुमति से उत्सव समिति का गठन हुआ। जिसमें अध्यक्ष दीपक जैन आगरवाला, महासचिव शैलेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष जैन कायथा वाला, सचिव संजय कटारिया, कोषाध्यक्ष नितिन जैन मानव, उपाध्यक्ष पारस जैन इटावा, सहसचिव मनोज कटारिया एवं प्रवक्ता विजय जैन का मनोनयन हुआ। संरक्षक दिलीप दोशी, नरेश भंडारी मनोनीत किए गए। आगामी 14 अप्रेल को समग्र जैन समाज द्वारा महावीर जयंती मनाई जाएगी। उक्त जानकारी कार्यक्रम सूत्रधार भरत चौधरी ने दी।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment