Skip to main content

नववर्ष गुड़ी पड़वा पर महामंगलिक का आयोजन


देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - देवास नगरी की धन्य धरा पर वाणी  के जादूगर आचार्य पूज्य श्री जीतरत्नासागर सुरीश्वरजी मा सा, भीष्म तपस्वी वर्धमान तपोनिधी आचार्य श्री चंद्ररत्नसागर सुरीश्वरजी मा सा आदी ठाणा का भव्य मंगल प्रवेश ठाट बाट के साथ सपन्न हुआ। ड़ा मनीषा प्रमोद बाफना के यहाँ पूज्य गुरुदेव के पगलीये करने के बाद सयाजी गेट से शहर के विभिन्न भागो से होता हूआ गुरुदेव का सामैया श्री आदेश्वर मंदिर बड़ा बाज़ार में प्रवचन के साथ समाप्त हूआ।आधी व्याधि उपाधि निवारक, सुख शांति समाधि और सर्व संपत्ति प्रदायक जैन सम्राट महाराजा विक्रमादित्य द्वारा प्रचलित विक्रम संवत के प्रथम दिन गुड़ी-पड़वा के शुभ अवसर पर महामांगलिक का त्रि-दिवसीय महोत्सव आरम्भ होगा। 2 अप्रैल शनिवार प्रात: 6 बजे श्री महास्तोत्र के अखंड अभिषेक आदेश्वर मंदिरजी में होंगे। प्रात: 9.30 बजे महामांगलिक का आरंभ पूज्य गुरुदेव के मुखराविन्द से महाचमत्कारिक मन्त्रोच्चार के साथ होगा। मांगलिक के पश्चात श्रीसंघ का स्वामीवात्सल्य होगा। 3 अप्रैल रविवार को विजय मुहूर्त में (12.39 बजे से ) नाकोड़ा भैरव देव का महापूजन हवन का आयोजन 54 सजोड़े के साथ होगा। 4 अप्रैल सोमवार को प्रात: 9.30 बजे प्रभुजी के 18 अभिषेक मंदिर जी में होगें । अंतरराष्ट्रीय संगीतकार त्रिलोक भाई मोदी महामांगलिक में संगीत की महफिल जमाएगे। 30 मार्च से पूज्य प्रवचन प्रभावक आचार्यश्री के व्याख्यान प्रतिदिन 9.30 बजे से आराधना भवन में होंगे। श्री आदेश्वर ट्रस्ट मंडल की तरफ से सकल श्री संघ को त्रिदिवसीय महोत्सव में पधारने का भाव भरा आमंत्रण दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...