गौरव अलंकरण सम्मान समारोह 2 अप्रैल से शुरू
हरदा (निखिल रुनवाल) - हरदा जिले का उत्सव गौरव दिवस 2 अप्रैल को मनाया जाएगा जिसमे जिले की प्रतिभावान व्यक्तिव व अलग अलग विधाओं में अपना उत्कृष्ठ देने वाले जिले के लोगो का चयन कर गुड़ीपड़वा पर्व पर गौरव दिवस के साथ अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित कर साजसेवियो व देश विदेश में भी अपनी सेवा देने वाले लोगो का मंच से सम्मान किया जावेगा ! जिसमे प्रसिद्ध भजन गायिका आशा वैष्णव अपनी मखमली आवाज से समा बांधेगी एव कई सांस्कृति प्रस्तुति एव उत्साह उमंग सम्मान के साथ 2 अप्रैल को नहेरू स्टेडियम पर भव्य साजो सजावट के साथ हर साल बनाने की शुरुआत की जावेगी
🔹 हरदा का गौरव दिवस हर साल बनेगा ...!!
कृषि मंत्री श्री पटेल ने मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रेल को सुबह वृक्षारोपण के साथ गौरव दिवस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। उन्होने कहा कि गौरव दिवस पर 2 अप्रेल की शाम को नेहरू स्टेडियम में भजन गायिका सुश्री आशा वैष्णव की भजन संध्या आयोजित होगी, और हरदा की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। कृषि मंत्री श्री पटेल ने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि हर वर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर हरदा का गौरव दिवस मनाया जाएगा।
🔹 फ्रांस के भारतीय दूतावास में अधिकारी रहे है नमन..!
लड़ाकू विमान राफेल ने जब फ्रांस से उड़ान भरी तो हरदा शहर के मूल निवासी नमन उपाध्याय एयरबेस पर इसके साक्षी बने थे भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल फाइटर जेट 7 हजार किमी की दूरी तय कर भारत की धरती पर उतरा था। नमन भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रहे और फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास में सेकंड सेक्रेट्री के पद पर तैनात थे। वे राफेल के फ्रांस से भारत रवाना होने के गौरवमयी पल के गवाह बने। शहर के उपाध्याय परिवार के बेटे नमन भारतीय विदेश सेवा 2016 बैच के अधिकारी हैं। बीते साल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जब राफेल सौंपे गए थे तब भी नमन वहां मौजूद रहे थे। कृषि मंत्री ने जिले के जांबाज असफर की सम्मान की भी बात कही ! नमन वर्तमान में भारत मे अपनी सेवा दे रहे है !
Comments
Post a Comment