देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - शंकरगढ़ स्थित गौशाला मे निरंतर विकास कार्य जारी है। संस्था अभिरंग और नगर निगम के संयुक्त प्रयासों से गौशाला में निरंतर विकास कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में गायों के बैठने एवं इस भीषण गर्मी से राहत हेतु एक शेड का निर्माण कार्य का भूमिपूजन बुधवार को संस्था द्वारा किया गया। इस शेड में लगभग 250 गाय आराम से रह सकेगी। इस उपलक्ष्य में संस्था अभिरंग के अध्यक्ष बसंत वर्मा, सचिव ललित आयाचित, आशीष विश्वकर्मा, रिंकू बैरागी, हिमांशु जोशी, विजय यादव, चंचल गव्हाड़े, विशाल शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment