Skip to main content

नर्मदा झाबुआ बैंक मैनेजर के यहां लोकायुक्त छापे में अभी तक डेढ करोड की संपत्ति मिली



इंदौर (चक्र ब्यूरो) - शहर के मानवता नगर में नर्मदा झाबुआ बैंक के मैनेजर राजा राम शिंदे के यहां लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार सुबह छापामार कार्रवाई की। लोकायुक्त को आय से अधिक सम्पत्ति होने की मिली थी शिकायत। लोकायुक्त की चार टीमों की इंदौर सहित मनावर व कुक्षी में भी यह कार्रवाई चल रही है। मुख्य कार्रवाई मनावर में चल रही है। इस समय तक राजा राम शिंदे के पास से डेढ़ करोड की संपत्ति मिली है, जिसमें कारें, मकान, दो पहिया वाहन शामिल हैं। राजा राम शिंदे इस समय मनावर में पदस्थ हैं और लोकायुक्त की मुख्य कार्रवाई मनावर में ही की जा रही है। इसके अलावा कुक्षी में भी कार्रवाई जारी है। राजा राम की नर्मदा झाबुआ बैंक में पोस्टिंग क्लर्क के तौर पर हुई थी और दो साल पहले ही पदोन्नत कर मनावर में प्रबंधक बनाया गया था। राजा राम के खिलाफ बैंक में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। राज्य सरकार की किसानों के ऋण माफी योजना में राजा राम ने रुपये लेकर हेरफेर किया था। राजा राम के दो बेटे हैं। एक बेटा मनावर में ही वकील है और दूसरा बेटा इंदौर में इंडिया बुल्स ट्रेडिंग कंपनी में है। इंदौर में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई इसी बेटे के यहां जारी है। मानवता नगर में उसका छोटा बेटा किराए के फ़्लैट में रहता हैं। कुक्षी में भी मकान था जो किराए पर दे दिया। अभी तक राजा राम के पास से, पत्नी की संपत्ति (जमीन) हटाने के बाद डेढ़ करोड की अनुपातहीन संपत्ति मिली है। इसमें कारें, जमीन, मकान व दो पहिया वाहन शामिल है।


रिकार्ड खंगाल रही पुलिस

बुधवार को सुबह कुक्षी और मनावर स्थित निवास पर आकस्मिक रूप से लोकायुक्त पुलिस पहुंची और संपत्ति के रिकॉर्ड से लेकर अन्य ब्यौरा खंगाल रही है। लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल ने बताया कि हमारी कार्रवाई जारी है। इन दोनों ही स्थान पर राजाराम शिंदे के निवास में और हम विस्तृत जानकारी निकाल रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...