देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - वन विभाग में दूरस्थ अंचल में पदस्थ कर्मचारियों की समस्याओं से सम्बंधित शिविर का आयोजन जिलास्तर पर वनसंरक्षक पी.एन.मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। तत्पश्चात वनसंरक्षक पी.एन.मिश्रा, उपवनमण्डल अधिकारी एस.के. शुक्ला का वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद तिवारी एवं कैलाश मालवीय के द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात वनकर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी द्वारा वनसंरक्षक मिश्रा के समक्ष कर्मचारियों की एक एक कर समस्याओं को रखा गया। उपस्थित वनसंवरक्षक ने तत्काल मौके पर ही समस्याओं का निवारण किया, साथ ही जो समस्या भोपाल स्तर की थी उसको वरिष्ठ को अनुशंसा सहित पत्र के माध्यम से अवगत कराने के लिये आश्वस्त किया। उपस्थित कर्मचारियों की समस्या मौके पर ही हल होने पर कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। उक्त शिविर में शौकत खान, हेमराज गोखले, शिवप्रताप सिंह, पुण्डरीक प्रसाद तिवारी, राजेन्द्र सिंह चूंडावत, दिलीपसिंह बारिया,नारायण डाबर,चंद्रकुमार सिंह चंदेल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रेंज ऑफिसर डी.एस.चौहान एवं आभार राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी द्वारा माना गया।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment