देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - विगत दिनों भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कई युवाओं को दायित्व सौंपे गए। इसी प्रकार सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला महामंत्री राजेश यादव की अनुशंसा पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी ने यश वर्मा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया। वर्मा की मनोनयन पर अनुराग परमार, अभिषेक चौहान, हर्ष गेहलोत, अतुल पटेल, प्रतिक बोड़ाना, नितिन शैलके, सुरेन्द्र सिंह परिहार, बंटी मंगरोलिया, रोहित शर्मा, लक्का खत्री, हेमंत कोदिया, आशीष झाला, अविनाश जाट, सुंदर मनेठिया आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment