प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांव-गांव में पक्की सड़कों का जाल बिछा और गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ा - महिम ठाकुर जिला महामंत्री
बड़वाह (निप्र) - ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना प्रारंभ की। इस योजना के माध्यम से गांव-गांव में पक्की सड़कों का जाल बिछा और गांव विकास की मुख्य धारा के साथ जुड़ा। उनके इरादे अटल थे। चहुमुखी विकास करने की सोच थी। उनकी जीवन यात्रा के संघर्ष व रोचक भरे किस्से के बारे में जानकर हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके बताए गए मार्गों पर चलने के लिए संकल्परत होना चाहिए। यह बात भाजपा के जिला महामंत्री महीम ठाकुर ने रविवार को शहर के वार्डो में बूथ स्तर पर देश के भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री, सशक्त नेता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस मनाते हुए कही। इस दौरान उन्हें भरसक पूर्वक याद किया गया। चित्र पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात पीएम मोदीजी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपालसिंह तोमर लाला बना द्वारा भी सुशासन दिवस पर संबोधित किया गया। कहा कि वे महान शख्सियत थे। उनके मार्गदर्शन में ही पौधा रूपी भाजपा पार्टी आज वट वृक्ष बन गई। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के नाम से पहचाने जाने लगी है। भाजपा जिला मंत्री दीपक ठाकुर ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रभक्ति और देश सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाया। नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता,नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल सहित वार्ड पार्षदों व भाजपा के युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,पिछड़ा मोर्चा अनुसूचित मोर्चा,किसान मोर्चा आदि द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित कर अटलजी को श्रद्धांजलि दी गई। नगर केंद्र के 23 बूथों पर मंडल महामंत्री रवि ऐरन,मंडल महामंत्री निखिलेश खंडेलवाल,मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र अमई,भाजयुमो नगर अध्यक्ष यश चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा जाकर बूथ अध्यक्षों के साथ मिलकर कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किए।
"अटल है नमो" क्विज का आयोजन
जन्मजयंती को सुशासन दिवस के रुप में मनाते हुए वार्डों में अनेक कार्यक्रम हुए। वार्ड क्रमांक एक में पार्षद राजेश जयसवाल द्वारा "अटल है नमो" क्विज का आयोजन किया गया। जो स्व.अटल बिहारी बाजपेयी एवम प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित रहा। जिसमें वरिष्ठ और कनिष्ठ दो वर्गों में 4-4 प्रतिभागियों को पुरुस्कार प्रदान किया। जिनमे कनिष्ठ वर्ग में लक्ष्य ब्रजवासी रामु सोराडे प्रथम व मयूर सावनेर एवम गुड्डन द्वितीय रहे इस प्रकार वरिष्ठ वर्ग में इशिता सोलंकी व पियूश ब्रजवासी प्रथम व जयश्री चौहान व शुभम चौहान द्वितीय रहे। आयोजन में विजेता रहै आठ प्रतिभागीयो को पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन के पूर्व प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात को भी वार्ड वासियों ने सुना एवं पानी बचाने का संकल्प लिया।
Comments
Post a Comment