Skip to main content

सीएम राइज स्कूलों में नर्सरी में नहीं मिलेगा बच्चों को प्रवेश, आवेदन प्रक्रिया शुरू

 


भोपाल (स्टेट ब्यूरो) - बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से प्रदेश में शुरू किए जा रहे सीएम राइज स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया बुधवार से शुरू कर दी गई है। इन स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन 15 फरवरी तक होंगे। जिन स्कूलों में उपलब्ध सीटों से अधिक आवेदन आएंगे, वहां 16 फरवरी को लाटरी निकालकर प्रवेश दिया जाएगा। यह लाटरी दोपहर दो बजे अभिभावकों के सामने निकाली जाएगी। प्रवेश और प्रतीक्षा सूची स्कूल के सूचना पटल पर चस्पा की जाएगी। इन स्कूलों में नर्सरी में प्रवेश नहीं होंगे, बल्कि केजी-1 (उदय) में चार वर्ष और केजी-2 (अरुण) में पांच वर्ष के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रदेश के 275 स्कूलों को सीएम राइज स्कूल के रूप में चयनित किया गया है। सत्र 2023-24 में इन स्कूलों में प्रवेश के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) की ओर से प्रवेश नीति जारी कर दी गई है। प्रवेश नीति में यह उल्लेखित है कि बच्चों का स्क्रीनिंग टेस्ट नहीं लिया जाएगा। कक्षा में बैठक व्यवस्था से अधिक प्रवेश नहीं देना है। प्रत्येक स्कूल को अपने सूचना पटल पर कक्षावार रिक्तियों की सूची चस्पा करना अनिवार्य है। बता दें कि राजधानी के आठ सरकारी स्कूलों को सीएम राइज स्कूल चयनित किया गया है।

दो पाली में संचालित हो सकते हैं स्कूल

प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने से पहले प्राचार्य अपने विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता का आकलन करेंगे। बैठने की क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं देंगे। वर्तमान शैक्षणिक सत्र में अधिकांश स्कूलों में नवीन भवनों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाना है। ऐसी स्थिति में एक पाली में स्कूल संचालित करना संभव नहीं है, इसलिए स्कूल के प्राचार्य डीपीआइ से अनुमति प्राप्त कर दो पाली में विद्यालय संचालित कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...