Skip to main content

प्रदेश के 9 जिलों में 15 फ्लाईओवर और रेलवे ब्रिज बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ


भोपाल (ब्यूरो) - मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के 9 जिलों में 15 फ्लाईओवर और रेलवे ब्रिज बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस प्रोजेक्ट पर कुल 896 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड श्री अविनाश लवानिया ने बताया कि इस योजना के तहत 4 फ्लाई ओवर इंदौर शहर में, दो फ्लाई ओवर भोपाल शहर में, दो फ्लाई ओवर सागर में तथा धार, छतरपुर, विदिशा, ग्वालियर और खंडवा में एक-एक फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। साथ ही भोपाल और सिवनी में एक-एक रेलवे ओवरब्रिज भी बनाए जाने है।उन्होंने बताया कि इंदौर में 58 लाख 80 हजार रूपये से देवास नाका सर्किल से इंदौर सिटी तक, 69 करोड़ 69 लाख से सत्य साई पर 6 लेन ओवर ब्रिज, 72 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत से क्रिस्टल आईटी पार्क चौराहे पर 6 लेन ओवर ब्रिज, 68 करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से इंदौर शहर में मुरवाखेड़ी चौराहे पर 6 लेन ओवर ब्रिज, बनाये जायेंगे। इसी प्रकार भोपाल में 68 करोड़ 60 लाख रूपये से करोंद चौराहे से अयोध्या बायपास तक 51 करोड़ 45 लाख रूपये से भोपाल हाट व्यापम चौराहे से 6 नंबर तक फ्लाई ओवर बनाया जाएगा।

सागर शहर में 36 करोड़ रूपये से मकरोनिया चौराहे पर फ्लाई ओवर तथा 38 करोड़ रूपये से गढ़ाकोटा में सागर-दमोह रोड से सोनार नदी से गड़ेरी नदी तक फ्लाई ओवर बनाया जाएगा। इसके साथ ही धार शहर में 45 करोड़ 22 लाख रूपये से इंडोरमा चौराहे घाटा बिल्लोद मार्ग (श्रीराम मंदिर के पास) फोर लेन फ्लाई ओवर, विदिशा शहर में बंटी नगर से अरिहंत विहार नगर तक 59 करोड़ 57 लाख रूपये से 2 लेन फ्लाई ओवर, छतरपुर शहर में 65 करोड़ 17 लाख से आकाशवाणी तिराह से महोवा रोड तक, खंडवा शहर में 51 करोड़ 45 लाख रूपये की लागत से गणेश गौ-शाला से जूनी इंदौर लेन तक, ग्वालियर शहर में कम्पू बस स्टेण्ड से महाराज बाड़ा तक 61 करोड़ 25 लाख रूपये से बनाए जाएगे। इनकी स्वीकृति सी.आर.आई.एफ मद से प्रदान की जा चुकी है। दो रेलवे ओवर ब्रिज भी शीघ्र ही बनाए जाना है इसमें 36 करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से भोपाल में छोला रोड काजी परेड़ से अयोध्या बायपास तथा 126 करोड़ रूपये से सिवनी शहर में एनएच-7 पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाने की अनुमति भी प्रदान कर दी गई है। 

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...