Skip to main content

बरगी डैम के पांच गेट खोले जाएंगे आज, नर्मदा नदी के तटीय इलाकों में अलर्ट जारी

 


जबलपुर (ब्यूरो) - मध्यप्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। इसके बाद जबलपुर में बरगी डैम का गेट खोलने का फैसला किया गया है। मंगलवार को शाम चार बजे बरगी डैम के पांच गेट खोले जाएंगे। इसे लेकर बांध प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना के अधिकारियों ने बरगी डैम के जल स्तर के मेंटेन करने के लिए यह फैसला लिया है। डैम के 21 में से पांच गेट खोले जाएंगे। इनसे प्रति सेकेंड 325 घन मीटर पानी की निकासी की जाएगी । बरगी बांध परियोजना प्रशासन ने गेट को खोले जाने की संभावनाओं के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है। साथ ही निचले क्षेत्र के रहवासियों से नर्मदा तट से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का आग्रह किया है। मुख्य अभियंता डी एल वर्मा ने बताया कि बरगी जलाशय के 14 हजार 556 वर्ग किलोमीटर के जलग्रहण क्षेत्र में पिछले चार दिनों में 42.38 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इससे जलस्तर 17 जुलाई की दोपहर 12 बजे 417.95 मीटर तक पहुंच गया है।

        बांध के ऑपरेशनल मैन्युअल के मुताबिक इसका जलस्तर 31 जुलाई तक 417.50 मीटर रखा जाना निर्धारित है। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना के मुख्य अभियंता वर्मा ने बताया कि वर्तमान में बरगी जलाशय में 602 घनमीटर ( 21 हजार 260 घन फुट) प्रति सेकेंड वर्षा जल की आवक हो रही है। इसे देखते हुए मंगलवार 18 जुलाई को बरगी बांध का जलस्तर 418 मीटर के ऊपर पहुंचने की संभावना है। वहीं, वर्षा और पानी की आवक को देखते हुये मंगलवार 18 जुलाई की शाम 4 बजे बांध के पांच जलद्वार (स्पिल-वे गेट) आधा-आधा मीटर ऊंचाई तक खोले जाने की संभावना है। इन जलद्वारों से 325 घनमीटर प्रति सेकेंड पानी की निकासी की जाएगी। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना के मुख्य अभियंता ने बताया कि बांध से पानी छोड़े जाने से निचले क्षेत्र के नर्मदा घाटों में जल स्तर तीन से चार फुट की वृद्धि होगी। उन्होंने बांध के निचले क्षेत्र के रहवासियों एवं नागरिकों से नर्मदा के तटीय और जलभराव क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का आग्रह किया है। वर्मा ने बताया कि जलाशय में वर्षा जल की आवक को देखते हुये बांध से पानी निकासी की मात्रा बढ़ाई या घटाई भी जा सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...