Skip to main content

स्थापना दिवस : 64523 बूथों पर फहराया जाएगा पार्टी का ध्वज,

"बाद मुद्दत के मिले हैं दीवाने, कहने सुनने को बहोत हैं अफ़साने 
खुली हवा में ज़रा सांस तो ले लें, कब तक रहेगी आज़ादी कौन जाने " - श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी 


 भोपाल (निप्र) - भारतीय जनता पार्टी आज अपना स्थापना दिवस मनाएगी। स्थापना दिवस पर 64523 बूथों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी प्रदेश कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश के सभी बूथों पर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता प्रदेश के 64523 बूथों पर पार्टी का ध्वज फहराकर पार्टी की रीति-नीति का प्रसार करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 9.30 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भोपाल के बूथ पर पहुंचकर लाभार्थी संपर्क करेंगे।


भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश और जिला कार्यालयों में विशेष सजावट की जाएगी। हर बूथ पर प्रवासी कार्यकर्ता पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी का गौरवशाली अतीत, विस्तार और सरकार द्वारा किए गए देश व प्रदेश के विकास और गरीब कल्याण की योजनाओं में बारे में बताया जाएगा। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने और बूथ विजय पर चर्चा करेंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर बीजेपी माइक्रो डोनेशन, लाभार्थी संपर्क कर अजा, अजजा बस्ती एवं महिला, युवाओं के बीच आयोजन करेगी। साथ ही सदस्यता अभियान में अन्य पार्टी के नेताओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ता और बूथ के गणमान्यजनों को पार्टी की सदस्यता दिलायी जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों को कार्यकर्ता संगठन एप के माध्यम से तत्काल अपलोड करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...