Skip to main content

नेशनल लोक अदालत में 110 से अधिक केस हुए निराकृत, 50 लाख से अधिक की राशि से हुए लाभान्वित


बडवाह (निप्र) - प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सुश्री श्वेता गोयल द्वारा प्रातः 10:30 बजे समस्त अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पक्षकारगण एवं विभिन्न संस्थाओं, सभी बैंक, नगरपालिका के कर्मचारियों की उपस्थिति में सरस्वती जी और गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। दिनभर चली लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के प्रकरणों का निराकरण हुआ, जिसमें बड़वाह की पांचो अदालत में 110 से अधिक केसों का निराकरण किया गया, लगभग 50,00,000₹ से अधिक राशि की वसूली चेक बाउंस और विद्युत केसों में राजीनामा के माध्यम से हुई, किसी को न्यायालय आने से मुक्ति मिली, तो किसी को जेल जाने के डर से। विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पेरालीगल वालिंटियर दीपमाला शर्मा, रिंकू पाटिल, अंजली कर्म, धर्मेंद्र ठाकुर, का विशेष सहयोग रहा, अधिवक्तागण के सहयोग से राष्ट्रीय लोकअदालत की अवधारणा मजबूत हुई। नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन में सहयोग करने वाले सभी अधिवक्तागण, पैनल लॉयर अनुराग अवस्थी, विवेक जोशी, पेरालीगल वॉलिंटियर कुमारी दीपमाला शर्मा, रिंकू पाटिल,धर्मेंद्र ठाकुर, अंजली कर्मा आदि का विशेष योगदान रहा। प्रकरणों में राजीनामा के उपरांत उनके अधिवक्तागण के समक्ष न्यायाधीशगण द्वारा पक्षकारों को न्यायवृक्ष के रूप में पौधे वितरित किए गए। वन विभाग की ओर से इस हेतु 500 से अधिक विभिन्न प्रजाति के पौधे उपलब्ध करवाए गए थे जिसमें आम जाम नेम नींबू पीपल आदि के पौधे थे।

  • प्रथम अपर जिला सत्र न्यायाधीश सुश्री श्वेता गोयल के न्यायालय में 03 से प्रकरण निराकरण हुए, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री कौशलेंद्र भदोरिया जी के न्यायालय में लगभग 47 कैस निराकरात हुए, जिससे 6,30,000₹ की वसूली हुई। 
  • इसी प्रकार न्यायाधीश विकसिता मरकाम के न्यायालय में लगभग 40 केसों के माध्यम से लगभग 7,00,000 के राजीनामे हुए।
  • इसी प्रकार न्यायाधीश श्री मुकेश कोरी के न्यायालय में लगभग 13 कैसे निराकरात हुए एवं 14 लाख से अधिक की वसूली हुई। 
  • श्रीमती आरती सिंह के न्यायालय में 12 केसों का निराकरण करते हुए लगभग 5 लाख 21,000₹ की विभिन्न प्रकरणों में वसूली की गई। 





Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...