Skip to main content

श्रीमद भागवत कथा का कलश यात्रा से शुभारम्भ, 14 मई तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे शाम 6 बजे तक होगा कथा वाचन

 


 बड़वाह (ऋतेश दुबे) - श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ श्री श्री 1008 श्री नारायण देवाचार्य  महाराज की प्रेरणा से एवं श्री श्री 1008 धन्ना पीठाधीश्वर श्री बजरंग देवाचार्य  महाराज रामधाम आश्रम तामडिया, चाकसू, जयपुर धुआँ कलाँ, टॉक,जयपुर राजस्थान के सानिध्य में सात दिवसीय भागवत कथा के प्रथम दिवस नावघाट खेड़ी नर्मदा के उत्तर तट किनारे विरक्त कुटी में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ बुधवार को हुआ। कथा  मुख्य यजमान रमेश कुलवाल मिर्ची वाले जयपुर ने सिर पर महापुराण लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कथा के आयोजक तामडिया धाम चाकसू जयपुर के बजरंग देवाचार्य जी महाराज और कथावाचक मदन मोहन महाराज ने पहले नर्मदा पूजन किया।इसके बाद बग्गी में विराजित हुए।सुबह 10 बजे कलश यात्रा नावघाट खेड़ी से प्रारम्भ हुई।जो नावघाटखेड़ी से प्रारम्भ होकर विरक्त कुटी पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया। महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर बैंड पर बज रही भजन की धुन पर जमकर नृत्य किया। इसके बाद व्यासपीठ पर पोथी रखकर महाआरती की गई।इस मौके पर राम गुप्ता मुकेश यादव रामरतन घोंसला भवर राठौड़ रामेश्वर तारवार मास्टर जयपुर ,मुख्य यजमान सत्यनारायण गोयल हुकुमचंद गोयल मथुरा प्रसाद तिवारी रमेश शर्मा नारायण सैनी ब्रह्मदत्त शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य उपस्थित रहे।


जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से श्रीमद्भागवत प्रारम्भ होती है

कथा वाचक मदन मोहन महाराज जयपुर ने बताया कि चौरासी लाख योनियों में हम सब आहार, निद्रा, भय और मैथुन मात्र की ही क्रियाएं ही करते आए हैं। श्रीभगवद्गीता में धर्म की सम्पूर्ण व्याख्या है। जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से श्रीमद्भागवत प्रारम्भ होती है। गीता भागवत कथा का ज्ञान तभी फलित होता है, जब वक्ता निष्काम भाव वाला हो और  व्यापार न करता हो। भागवत के महात्मय मे प्रथम कथा की आती है, दूसरी कथा धुंधकारी की। वह एक चरम व्यक्तित्व है तो एक नितांत पतित। दोनों का ही भागवत से कल्याण हुआ। तो हम लोगो का कल्याण तो कथा सुनने से अवश्य ही संभव है। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक प्रतिदिन कथा का वाचन किया जाएगा। कथा का समापन 14 मई को होगा। भागवत कथा का आयोजन श्री बजरंग देवाचार्य जी महराज के सानिध्य में भक्त मंडल कर रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...