Skip to main content

मॉर्निंग वॉक से लौटे व्यापारी को चाकू से उतारा मौत के घाट, सीसीटीवी के कैद हुई वारदात

 


    उज्जैन (ब्यूरो) - तीर्थनगरी व्यापारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार की सुबह एक बदमाश ने व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी। 58 साल के व्यापारी मिश्रीलाल मॉर्निंग वॉक से घर लौटे थे। घर में पहले से घात लगाकर बैठे बदमाश ने चाकू से कई जगह वार मौके से भाग निकला। जानकारी के अनुसार, घटना जीवाजीगंज इलाके के जूना सोमवारिया की है, जहां सुबह मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे व्यापारी की हत्या कर दी गई है। घटना के वक्त परिवार के बाकी सदस्य घर के तीसरी मंजिल पर थे, इसी बीच व्यापारी और हमलावर के बीच संघर्ष भी हुआ। घायल व्यापारी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    घर के बाहर और अंदर के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है। जिसमें हत्या से पहले बदमाश घर में अजीब हरकतें करता दिखाई दे रहा है। वह अपने सिर को दीवार पर मारता हुआ नजर आया। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मिश्रीलाल राठौर है, जिनकी जूना सोमवारिया में पूजा इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से शॉप है। नीचे दुकान और ऊपरी मंजिल पर मकान है। थाना प्रभारी नरेंद्र परिहार ने बताया कि, मिश्रीलाल रोज सुबह सैर पर निकलते और क्रिकेट खेलने जाते थे। आज जब वे घर लौटे और चैनल गेट खोला तभी घर के अंदर छिपकर बैठे बदमाश ने हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी चाकू और चप्पल छोड़कर भाग निकला।

   घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी जयेंद्र राठौर, एसपी प्रदीप शर्मा पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि आरोपी सुबह 7 बजे से ही घर में घुसा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पकड़ाने के बाद ही हत्या का कारण सामने आएगा। आशंका है कि आरोपी आसपास का ही रहने वाला है, जिसे व्यापारी के आने और जाने का समय पता था। मिश्रीलाल के परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि वे मकान की तीसरी मंजिल पर थे। शोर सुनकर नीचे आए। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था और न ही रंजिश थी।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...