देवास (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश के देवास जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मजदूर की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस हत्या या आत्महत्या के गुत्थी में उलझी हुई है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, घटना नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र की है। जहां चिंटू सांगते गेट के पास एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में आग की तरह सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक की शिनाख्त शाकिर (35) पिता खालिक शेख के रूप में हुई है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि मृतक उनके चाचा हैं और घर से अलग रहकर मजदूरी करते थे। फिलहाल, मर्ग कायम हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment