Skip to main content

उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर रेप केस में गिरफ्तार, पीड़िता का आरोप - एसडीएम रहते की थी वारदात



भोपाल (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश के उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डॉ अभय सिंह खराड़ी को बड़वानी महिला पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। खराड़ी पर एक महिला कर्मचारी ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। इस मामले में 4 दिन पहले बड़वानी में एफआईआर दर्ज होने के बाद से खराड़ी फरार चल रहे थे। खराड़ी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने चार सदस्यीय टीम बनाई थी और उनकी तलाश में कई जिलों में पहुंची थी। हालांकि पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर रखा था। इस बीच गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि खराड़ी भोपाल में है। जिसके बाद सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया और शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

          खराड़ी महीनेभर पहले ही उज्जैन में डिप्टी कलेक्टर के पद पर ट्रांसफर होकर आए थे। इससे पहले तक वे बड़वानी में पदस्थ थे। वहीं की एक महिला कर्मी ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने 29 अप्रैल को बड़वानी के महिला थाने में खराड़ी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2016 में मैं तत्कालीन एसडीएम अभय सिंह खराड़ी के मातहत काम करती थी। इसी दौरान आरोपी ने एक से अधिक बार मेरे साथ दुष्कर्म किया गया। वो अपने पद की धौंस दिखाकर मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था साथ ही फोन पर भी मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने और नौकरी से निकलवा देने की धमकी देता था। महिला कर्मी की शिकायत पर महिला पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई हुई थी। खराड़ी की तलाश में पुलिस टीम सबसे पहले धार पहुंची। इसके बाद वहां से इंदौर पहुंची, इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली तो साइबर टीम की मदद से भोपाल में दबिश देकर गुरुवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कोर्ट ने बड़वानी की केंद्रीय जेल भेजा

इस मामले को लेकर महिला थाना टीआई अलका मेनिया ने बताया कि आरोपी अफसर और उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी के खिलाफ बड़वानी जिले के महिला थाने में बलात्कार के आरोप में FIR दर्ज हुई है। जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी अफसर की गिरफ्तारी के लिए कई जिलों में दबिश दे रही थी। गुरुवार देर रात उनकी गिरफ्तारी कर ली गई। शुक्रवार दोपहर को आरोपी अफसर को भोपाल से बड़वानी लाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के द्वारा आरोपी को केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...