Skip to main content

श्री 1008 पार्श्वनाथ मंदिर में सुगंध दशमी पर्व मनाया



बड़वाह (निप्र) - नगर के कवर कालोनी स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ मंदिर में जैन समाज सदस्यो द्वारा धूमधाम से सुगंध दशमी पर्व मनाया गया। जानकारी के अनुसार इस दिन का विशेष महत्व माना जाता है। एक कथा के अनुसार दुर्गंधा नाम की एक स्त्री जिसने पूर्व भव में किसी मुनिराज की निंदा की थी, जिसके फलस्वरुप दुर्गंध शरीर मिला था। जिसका निवारण एक मुनिराज द्वारा किया गया। दुर्गंधा ने विशेष व्रत अंगीकार कर अपने दुर्गंध शरीर को सुगंध में परिवर्तित किया था।  तब से सुगंध दशमी के नाम से ये दिन जाना जाता है। इस दिन व्रत एवं उपवास का महत्व इस विशेष पर्व पर है। अष्ट कम दहन हो, कर्मों की निर्जरा हो इस भाव से आज के दिन सभी लोग जिन मंदिर जाकर धूप का छेपण करते हैं। उल्लेखनीय है की प्रतिदिन पंडित ऋषभ शास्त्री जी द्वारा मंदिर में अभिषेक, शांतिधारा, विधान पूजन, प्रवचन इत्यादि क्रियाएं नित्य नियम से करवाए जा रहे है। आज मुख्य रूप से पूजन के समय क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला के छोटे भाई  महावीर बिरला ने उपस्थित होकर प्रभु के श्री चरणों में वंदन कर श्रीफल सहित अर्घ समर्पित किया। आज के विशेष दिन प्रथम पूजन अभिषेक अखिलेश शिखा जैन द्वारा किया गया। शांतिधाराकर्ता क्रमशः करण श्वेता जैन, दीपक सपना जैन, नरेंद्र कुमार आरव कुमार जैन, प्रेषित हर्षिता जैन रहे। सोधर्म इंद्र एवं इंद्राणी श्रीमती टीना मनीष जैन एवं श्रीमती नीता आशीष जैन रहे। श्रीजी की प्रथम आरती करने का सौभाग्य श्रीमती हर्षिता, कु. एषना, कु. एकांक्षी प्रेषित को मिला। अन्य पुण्यार्जक श्रीमती मगनबाई बाबूलाल जैन, श्रीमती रचना वरुण कुमार जैन, श्रीमती तृप्ति अभिषेक जैन रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...