बड़वाह (ऋतेश दुबे) - शासन ने स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले स्व सहायता समूहों के लिए गैस चूल्हा सिलेंडर मुहैया कराए गए हैं। लेकिन अभी भी कुछ जगह स्कूलों में मध्यान भोजन तैयार करने वाले किचिन में मिट्टी के चूल्हे पर खाना पकाया जा रहा है। रसोईयां अभी भी लकड़ी कंडे जला रहीं हैं। ग्राम पंचायत नावघाट खेड़ी शासकीय प्रावि विद्यालय के मध्यान भोजन समूह का मामला सामने आया है। यहा पर माँ रेवा स्व सहायता समूह द्वारा शासकीय प्रा विद्यालय एवं आंगनवाडी के विद्यार्थियों का भोजन मिट्टी के चूल्हे में बनाया जा रहा था। साथ ही परिसर में साफ़-सफाई भी नही थी। ग्रामवासियों की शिकायत पर बीआरसी मेवाराम बर्मन ने शनिवार को नावघाट खेड़ी स्कूल पहुंच कर औचक निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया की समूह द्वारा मध्यान भोजन कक्ष में विद्यार्थियों के लिए भोजन गैस चूल्हे की बजाए लकड़ियों द्वारा मिट्टी के चूल्हे पर पकाया जा रहा है। इस बारे में बीआरसी एवं एमडीएम प्रभारी राजेश खोडे ने समूह की महिलाओं से पूछा तो उन्होनो कहा कि गैस टंकी खत्म होने के कारण भोजन चूल्हे पर बनाया गया था। बीआरसी ने निर्देश दिए कि यदि अब शिकायत मिली तो कार्यवाही की जाएगी। बीआरसी ने प्रावि एवं मावि के विद्यार्थियों से सवाल-जवाब भी किए। साथ ही वरिष्ठ शिक्षक श्री जोशी को परिसर की स्वच्छता के लिए सचेत किया। इसके बाद बीआरसी मेवाराम बर्मन ने सुलगांव शासकीय प्रावि एवं मावि विद्यालय का निरिक्षण करने के लिए पहुंचे। यहा पर विद्यार्थी पढाई कर रहे थे। बीआरसी ने विद्यार्थियों से कुछ प्रश्न भी पीछे तो विद्यार्थियो के जबाव पर बीआरसी सन्तुष्ट नजर आए।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment