Skip to main content

स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को ग्वालियर हाईकोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार - ‘पूरे सिस्टम में आ रही भ्रष्टाचार की बदबू’



 ग्वालियर (ब्यूरो) - ग्वालियर हाईकोर्ट ने एक बस परमिट से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की मनमानी पर गंभीर टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि अस्थाई परमिट देना नियम बन गया है। इससे पूरे सिस्टम में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। ये परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव और MP के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी है कि वह सिस्टम में फैली मनमानी और विसंगतियों को देखें, जो भ्रष्टाचार को पोषित कर रही है। इसी के साथ बस का परमिट भी कोर्ट ने निरस्त किया है। दरअसल, बस ऑपरेटरों को अस्थाई परमिट देने में मनमाना रवैया अपनाने पर हाईकोर्ट ने स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को कड़ी फटकार लगाई है। HC ने सुनवाई के दौरान कहा कि मोटरयान अधिनियम के सेक्शन 87 में स्पष्ट लिखा गया है कि आरटीओ और एसटीए ज्यादा से ज्यादा 4 महीने के लिए अस्थाई परमिट दे सकते हैं। यह मेकैनिज्म इसलिए बनाया गया, ताकि त्योहार और मेले में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उन रूटों पर बसों का परिवहन किया जा सके। लेकिन हाल में लगातार देखने मिल रहा है कि अस्थाई परमिट नियम बन गया है और इस पूरे सिस्टम में भ्रष्टाचार की बदबू भी आ रही है। राज्य सरकार तत्काल मामले को देखें। 

मध्य प्रदेश सड़क परिवहन निगम भंग हो चुका है: कोर्ट 

कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए यह भी कहा है कि मध्य प्रदेश सड़क परिवहन निगम भंग हो चुका है। ऐसे में यात्री या तो अनुबंधित या फिर प्राइवेट ट्रांसपोर्टर पर निर्भर हैं। जबकि मध्य प्रदेश एक बड़े क्षेत्र वाला राज्य है,जहां कई दुर्गम क्षेत्र भी है। नियमित ट्रांसपोर्ट सेवा के अभाव में बुजुर्ग महिला और अन्य लोग काफी परेशानी झेलते हैं,ऐसे में अनिवार्य रूप से नियमित स्थाई परमिट प्रदान किए जाएं। ताकि आमजन एक जगह से दूसरी स्थान पर आसानी से जा सके। कोर्ट ने STA के सचिव को भविष्य में इस तरह के मामलों में सचेत रहने की हिदायत दी है। साथ ही आदेश की कॉपी मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और प्रबंधन विभाग के प्रमुख सचिव को भेजने के लिए कहा है। ताकि आदेश का पालन किया जा सके। मामले की अगली सुनवाई अब नवंबर महीने में होगी। 

गौरतलब है कि चंद्रदीप कुमार वैश्य नाम के व्यक्ति ने STA के 17 जुलाई 2024 को दिए गए निर्णय को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जिसमें बताया गया है कि मृगेंद्र मिश्रा नाम के बस ऑपरेटर को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से मध्य प्रदेश के बैठन तक बस चलाने के लिए अस्थाई परमिट दिया गया। अधिवक्ता मान सिंह जादौन ने बताया कि जिस समय आवेदन दिया, उस दौरान मृगेंद्र मिश्रा ने बकाया राशि जमा नहीं की थी। इसके बाद भी उसे 175 किलोमीटर लंबे रूट पर अस्थाई परमिट दिया गया। हाईकोर्ट ने उनके तर्क को स्वीकार करते हुए STA की ओर से जारी अस्थाई परमिट को निरस्त कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...