बड़वाह (निप्र) - लंबे वक्त के अंतराल के बाद रविवार को इंदौर रोड स्थित वृंदावन होटल में बड़वाह नगर पत्रकार संघ की बैठक आयोजित हुई। सर्व सहमति से संघ का अध्यक्ष विकास पवार और उपाध्यक्ष सुनील नामदेव को एक वर्ष के लिए मनोनीत किया। पूर्व अध्यक्ष हरभजन सिंह भाटिया ने आभार व्यक्त कर नवीन पदाधिकारी को बधाई दी। बैठक को वरिष्ठ पत्रकार हेमेन्द्र पगारे, ओमप्रकाश कीवे, कैलाश सोनी, प्रवीण शर्मा, जितेंद्र सुराणा, नवरत्नमल जैन द्वारा संबोधित किया। साथ ही संघ की क्या जिम्मेदारी व भूमिका होती है.? इस विषय पर युवा पत्रकारों को मार्गदर्शित किया। इस बैठक में सभी साथियों ने अपने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास पवार ने सभी साथीयों और वरिष्ठजनो का आभार व्यक्त किया और साथ ही इस अध्यक्ष पद पर काबिज रहते हुए नगर हित और आम नागरिक के सुख दुख के प्रत्येक कार्यों में अपना सहयोग देने की बात कही। बैठक में हेमंत जायसवाल, कुलदीप अरोरा, गोविंद शर्मा, लखन परिहार, मुकेश खेड़े, कमल वासूरे, विपिन जैन, सागर जाट, रितेश दुबे, मनीष शर्मा, भूपेंद्र सेन, अमित जोशी, सुनील जायसवाल, अंतिम केवट, संजय उपाध्याय, सुनील जाट, विशाल कुमरावत, सचिन शर्मा, सुनील परिहार, पीयूष शर्मा, सोनू नायक, नितेश अग्रवाल,अंकुश विश्वकर्मा,अर्पित किवे, नीलेश सोनी,आनंद राठौड़ सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे। नवीन अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर संघ के वरिष्ठ रामकिशन जायसवाल,सोभाग्यचन्द सुराणा,जगदीशचंद्र विद्यार्थी, मनोहर मंजुलकर, प्रदीप सेठिया,नरेंद्र शाह,राजेश जायसवाल,बृजेंद्र जोशी,भुवनेश सेंगर,सुधीर सेंगर, संजय मुथा आदि ने हर्ष जताया।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment